अडानी ग्रुप ने देश में किया वर्ल्ड क्लास डेवलपमेंट

a

अडानी ग्रुप(Adani group) लम्बे अरसे से देश की अर्थव्यवस्था का हिस्सा है और देश में अलग अलग क्षेत्रों में सक्रिय है। अडानी ग्रुप के प्रमुख गौतम अडानी(Gautam Adani) ने समूह की इंडस्ट्रियल एक्टिविटी के माध्यम से देश में कई विश्वस्तरीय विकास में सहयोग दिया है। आज कई क्षेत्रों में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है और अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ अन्य देशों को भी मदद पहुँचा रहा है। देश में हो रहे इस विकास और देश की मजबूत होती स्थिति में अडानी ग्रुप का महत्वपूर्ण योगदान है। औद्योगिक क्षेत्र के साथ ही सामाजिक उन्नति के लिए भी गौतम अडानी ईमानदारी से कई योजनाओं पर काम कर रहे है जिसका असर निम्न वर्ग की बेहतर होती जीवन शैली के रूप में आज दिखाई दे रहा है।

इंडियन इंडस्ट्रियल सेक्टर में अग्रणी अडानी ग्रुप

अडानी ग्रुप आज देश के प्रमुख उद्योगों में एक अग्रणी समूह है, जिसके पीछे गौतम अडानी की सोच और दृढ़ निश्चय एवं पूरे समूह की मेहनत है। अडानी ग्रुप आज पोर्ट मैनेजमेंट, इलेक्ट्रिक पॉवर जनरेशन एवं ट्रांसमिशन, रिन्यूएबल एनर्जी, फूड प्रोसेसिंग, माइनिंग, एयरपोर्ट ऑपरेशन्स, नेचुरल गैस और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर्स में एक टॉप इंडस्ट्री ग्रुप है। देश के 22 राज्यों में गौतम अडानी के उद्योगों द्वारा वहाँ कई डेवलपमेंट प्रोजेक्ट तैयार हुए है और अन्य पर काम जारी है। आर्थिक रूप से देश को सशक्त बनाने के अलावा अडानी ग्रुप देश के हज़ारों नागरिकों को रोजगार भी दे रहा है। इससे उन सभी लोगों के परिवार को आजीविका का साधन भी मिला है और अपने जीवन स्तर को सुधारने के भी अवसर मिल रहे हैं।

आज अडानी ग्रुप के अलग अलग उद्योगों ने देश की औद्योगिक क्षमता को कई गुना बढ़ाया है। आज भारत में कई उत्पादों का निर्माण हो रहा है जिनके लिए पहले हम अन्य देशों पर निर्भर थे। मेक इन इंडिया जैसे भारत सरकार के प्रोजेक्ट्स को गौतम अडानी अपनी उद्यमिता से सार्थक बना रहे है। अडानी ग्रुप के सहयोग से आज देश अपनी आपूर्ति के अलावा कई प्रकार की सेवाएं अन्य पड़ोसी देशों को भी दे रहा है जिससे अंतर राष्ट्रीय संबंध और भी बेहतर बन रहे हैं। गौतम अडानी के राष्ट्र निर्माण के मिशन के तहत कार्य कर रहा अडानी ग्रुप आज भारतीय रक्षा मंत्रालय के लिए डिफेंस इक्विपमेंट्स का भी निर्माण कर रहा है।

सोशल डेवलपमेंट के सूत्रधार बने गौतम अडानी

भारत में सामाजिक जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए भी गौतम अडानी कई योजनाएँ देश भर में संचालित कर रहे है। अडानी धारावी, सक्षम, सुपोषण, उड़ान जैसी अनेकों योजनाओं से लघु उद्योग, गृह उद्योग और महिला उद्योग के क्षेत्र में व्यापक काम करने के अलावा गौतम अडानी ने गरीब वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए भी कई प्रोजेक्ट लागू किए है।

निचले वर्ग के बच्चों को आज के समय के हिसाब से और प्रतिस्पर्धी माहौल में आगे बढ़ने के लिए स्मार्ट एजुकेशन देने के उद्देश्य से अडानी विद्या मंदिर, ज्ञानोदय, नवयुग वर्ल्ड स्कूल, अडानी स्किल डेवलपमेंट, उत्थान, नवचेतन विद्यालय, आमची शाळा आदर्श शाळा जैसे कई प्रोजेक्ट देश के अलग अलग प्रांतों में अडानी ग्रुप चला रहा है। गौतम अडानी का उद्देश्य है कि हर वर्ग के बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले जिससे उनका और उनके परिवार का जीवन सुधर सके और वे देश की प्रगति में भी हाथ बँटा सके।

अडानी ग्रुप इन निम्न वर्ग के बच्चों की रूचि के हिसाब से आवश्यक पढ़ाई और रोजगार के लिए भी उनका पूरा सहयोग कर रहा है। इसके अलावा महिलाओं और अन्य जरुरतमंदों को भी आजीविका के पर्याप्त अवसर अडानी ग्रुप उपलब्ध करवा रहा है। हर वर्ग और हर व्यक्ति का विकास ही गौतम अडानी के नेशन बिल्डिंग मिशन का मुख्य उद्देश्य है और इस तरह के प्रयासों से ही हम एक बेहतर राष्ट्र का निर्माण कर सकते है।

गौतम अडानी की दूरदर्शी और राष्ट्र हितैषी सोच के कारण आज भारत के हर राज्य में वर्ल्ड क्लास इंडस्ट्रीज और अन्य सुविधाओं का विकास हो रहा है। जिसके चलते भारत की आर्थिक स्थिति काफी बेहतर हुई है और कई क्षेत्रों में आज देश आत्मनिर्भर हुआ है। इसके अलावा स्वास्थ्य, गृह उद्योग, लघु उद्योग एवं स्वरोजगार क्षेत्र में भी कई काम अडानी ग्रुप द्वारा किए जा रहे हैं। निम्न वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए गौतम अडानी के मार्गदर्शन में विशेष काम अडानी ग्रुप कर रहा है जिससे उनका जीवन बेहतर बने और वे देश के लिए हर संभव योगदान दें। महिलाओं को सशक्त और स्वावलम्बी बनाने के लिए भी गौतम अडानी सक्रिय रूप से काम कर रहे है।

अडानी ग्रुप द्वारा संयुक्त रूप से हो रहे इन कार्यों से देश में वर्ल्ड क्लास डेवलपमेंट के साथ ही नागरिकों के लिविंग स्टैंडर्ड में भी सुधार हो रहा है जिससे भारत विकसित देशों की सूचि में तेजी से आगे बढ़ रहा है। गौतम अडानी की राष्ट्र हित की इस सोच से निश्चित ही हम अपने लक्ष्य को निकट भविष्य में हासिल करेंगे और जल्द ही सबसे समृद्ध अर्थव्यवस्था और सम्पन्न देश बनकर विश्व पटल पर खुद को स्थापित करेंगे।


Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *